India's Most Trusted Astrology Platform | Welcome to Jyotish Punj

इन लोगों का स्वभाव बहुत अध्यात्मिक होता है |

जिन लोगों की जन्म तारीख में अंक 3,5 और 7 तीनों अंक होते हैं वो लोग बहुत अध्यात्मिक होते हैं | इन लोगों का अध्यात्मिक स्तर बहुत ऊँचा होता है | यदि तीनों अंक हों और अंक 3 ज्यादा बार हो तो इन लोगों को अध्यात्मिक किताबें  पढने और ज्ञान हासिल करने का बहुत शौंक होता है | इसी प्रकार यदि तीनों अंक हों और 5 की अधिकता ज्यादा हो तो इन लोगों को ज्ञान पर चर्चा करना बहुत अच्छा लगता है | भाषण देना, प्रवचन करना, मंत्रोचार करना और मंच सञ्चालन जैसी गतिविधियों में अधिक सम्मिलित रहते हैं | इन लोगों की प्रशंसा की जाए तो ये बहुत उत्साहित रहते हैं और अगर इन्हें सुनने वाला न हो तो ये हतोत्साहित भी हो जाते हैं | इसी प्रकार अगर तीनों अंक हों और अंक 7 की अधिकता हो तो इन लोगों को चाहे ज्ञान हो या न हो, ये अच्छे प्रवक्ता हों या न हों, परन्तु इनका परमात्मा के साथ बहुत गहरा होता है | ये अकेले रहना पसंद करते हैं और अपनी अंतरात्मा से भगवान् के प्रेम में मग्न रहते हैं | इनको भौतिक दुनिया से कोई लगाव नहीं होता | सिर्फ अपनी आत्मा के जरिये भगवान् से बात करना पसंद करते हैं | यदि आप की जन्म तारीख में भी ये तीनों अंक हैं तो आप भी है एक आध्यात्मिक व्यक्ति |



अश्वनी गौतम